निज प्रतिनिधि, दिसम्बर 7 -- ओडिशा के एसएससी पेपर लीक मामले में आरोपी राजमोहन प्रसाद को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। ओडिशा क्राइम ब्रांच की टीम ने बिहार के समस्तीपुर से उसे स्थानीय पुलिस के सहयोग से पकड़ा है। यहां खानपुर थाने के खानपुर उत्तरी गांव से उसे दबोचा गया। वह स्व. इंद्रमोहन प्रसाद का पुत्र है। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद ओडिशा पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि देशभर के कई पेपर लीक कांड से राजमोहन का कनेक्शन है। वह रैकेट के मास्टरमाइंड विजेंद्र गुप्ता का साला है। ओडिशा पुलिस 2023 से उसे तलाश रही थी। पुलिस जांच में कहा गया है कि राजमोहन ओडिशा एसएससी पेपर लीक 2023, नीट , दारोगा बहाली परीक्षा, बीपीएससी शिक्षक भर्ती पेपर लीक जैसे मामलों में शामिल रहा है। पेपर लीक से जुड़े विशाल कुमार चौरसिया से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.