रांची, सितम्बर 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। सिपाही से दारोगा पद पर प्रोन्नति के लिए 9 सितंबर 2024 को जारी पुलिस विभाग की वरीयता सूची को चुनौती देने वाली उत्तम तिवारी की याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सिपाही से दारोगा की प्रोन्नति पर पूर्व में लगाई गई रोक हटाने के राज्य सरकार के आग्रह को फिलहाल नामंजूर कर दिया। अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी। प्रार्थी के अधिवक्ता मनोज टंडन ने याचिका में कहा है कि उत्तम की 2018 में (विज्ञापन सं. 5/2017) दारोगा पद पर सीधी नियुक्ति हुई थी। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से 9 सितंबर 2024 को जारी वरीयता सूची में सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन सं. 9/2017 ) से सिपाही से दारोगा बने कर्मियों को उनसे ऊपर रखा गया है。

सरकार का आग्रह किया नामंजूर प्रार्थी का कहना ...