मुंगेर, अप्रैल 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सफियाबाद थाना में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की पत्नी ने खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात में दारोगा की ही सर्विस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। आनन-फानन में महिला को नजदीकी मुंगेर इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि मृतिका सफियाबाद थाने में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार की पत्नी थी। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि सब-इंस्पेक्टर के सरकारी आवास पर उनकी पत्नी ने खुद को गोली मार ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरीय अधिकारी मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.