मेरठ, मार्च 24 -- जागृति विहार निवासी दारोगा के बेटे की इंटरनेट पर पिस्टल लहराते और काले शीशे वाली कार दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। कॉलोनी निवासी एक युवक ने थाना मेडिकल पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जागृति विहार सेक्टर-6 निवासी विजय बहादुर ने बताया कि सेवानिवृत दारोगा रामकिशन अनुराग राणा लोगों से झगड़ा करता है। पिस्टल और तमंचे से लोगों को डराता है। कई थानों में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। बर्थ-डे पार्टी में तमंचे व पिस्टल लहराने के उसके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।डबल प्रेशर हूटर गाड़ी पर लगा रखा है। इसे बजाकर पूरे दिन कालोनी के लोगों को परेशान करता है। पूरे मामले की जानकारी एसएसपी अविनाश पांडेय को दी गई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना मेडिकल पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...