मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। वीडियो बना रहे एक युवक के साथ दारोगा द्वारा गाली-गलौज करते व थप्पड़ मारते एक वीडियो वायरल हो रहा है। छानबीन में यह वायरल वीडियो जजुआर थाने की बताई जा रही है। इसमें दिख रहे दारोगा का नाम मो. असलम बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। डीएसपी पूर्वी वन अलय वत्स को वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, लिखित रूप में किसी ने दारोगा के द्वारा दुर्व्यवहार करने का आरोप नहीं लगाया है। डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...