लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- मझगईं थाने में तैनात रहे एक दारोगा और दो सिपाहियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक व्यक्ति ने उन पर घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए लखीमपुर के विशेष न्यायाधीश एससीएसटी कोर्ट में याचिका दायर की थी। मझगईं थाने के पृथ्वीपुरवा निवासी सुदर्शन ने लखीमपुर के विशेष न्यायाधीश एससीएसटी के न्यायालय में याचिका दायर करके आरोप लगाया था कि 21 जून 2025 की रात करीब नौ बजे दो सिपाहियों के साथ मझगईं थाने में तैनात दारोगा मुश्ताक खां उसके घर में घुस आए। वह खाना खा रहा था। पुलिसकर्मियों ने घर की तलाशी लेते हुए उसे थप्पड़ मारे तथा जातिसूचक गालियां दीं। इसका विरोध करने पर उसे घर के बाहर सड़क पर खींचकर डंडों और लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद उसे उसकी बाइक से जबरन थाने ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.