देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। बस्ती के परशुरामपुर थाने में तैनात रहे दारोगा अजय कुमार गोंड की मौत का मामला सपा सदन में उठाएगी। सोमवार को सांसद रामप्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधि मंडल शहर के मुड़ाडीह स्थित दारोगा अजय कुमार गोंड के पैतृक आवास पर पहुंचा और उनकी पत्नी, एडीएम भाई समेत परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और हर समय सपा के साथ होने का एहसास दिलाया। दोपहर बाद सपा सांसद रामप्रसाद चौधरी, सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी, सांसद रामभुआल निषाद, सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव, समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्यास गोंड, मिठाई लाल भारती, रवि गोंड बड़कू, अजय प्रताप सिंह, आफताब आलम मुडाडीह पहुंचे। इस दौरान दारोगा अजय कुमार गोंड के छोटे भाई, पिता,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.