हजारीबाग, जून 2 -- दारू प्रतिनिधि। दारू चौक में सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई थी। मृतक युवक की पहचान गौतम पासवान (33) पिता प्रदीप पासवान के रूप में की गई थी । मृतक इरगा पंचायत के बड़वार के रहने वाला था।

मुआवजे और नौकरी की मांग मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे लोगों ने जबरा में सड़क जाम कर दिया। जाम सूचना मिलते ही एसडीपीओ फैजान अहमद, सीओ राम बालक कुमार, इंस्पेक्टर विमल लकड़ा, थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा कर जाम को हटाया। दाह संस्कार के लिए 10 हजार तुरंत दिया गया। वहीं लिखित आश्वासन में आपदा से मिलने वाला 4 लाख और बाल संरक्षण के तहत उनके बच्चे लालन पालन के लिए चार हजार दिया जाएगा। डालसा के द्वारा सहयोग के लिए बात किया जाएगा। जि...