हजारीबाग, मार्च 30 -- दारू, प्रतिनिधि। बिष्णुगढ़ में हुए नाबालिप के साथ दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कैंडल मार्च तथा सड़क जाम कर रहे हैं। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सोमवार की सुबह दारू चौक पर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम किया गया। यह जाम लगभग दो घंटे तक रहा। बंद करने वालों ने आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग कर रहे थे। जिला प्रशासन और जिला पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। इस मौक़े पर दिगंबर मंडल, अशोक कुशवाहा, बलदेव बाबू, संजय कुशवाहा, दिनेश सोनी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...