हजारीबाग, जुलाई 20 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के दारू थाना क्षेत्र के ग्राम लोहड़ी से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों को ओड़िशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की मदद से ढूंढ़ निकाला गया। मामले में बच्चों को साथ ले जाने वाले एक युवक अमित कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते 18 जुलाई 2025 को दारू थाना अंतर्गत ग्राम लोहड़ी से दो नाबालिग बच्चों के अचानक लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत सनहा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमन कुमार ने त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: मेले में गुम बच्चा 2 घंटे में सकुशल बरामद पुलिस की त्वरित कार्रवाई आदेश के बाद दारू थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुल...