फतेहपुर, जुलाई 5 -- यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में चार दिन पहले अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रीति उर्फ विनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने पति की शराब की लत, आए दिन की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान होकर सोते समय बिस्तर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसने के कारण पति की बाद में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 27 जून को असवार तारापुर गांव निवासी अवधेश उर्फ पवन की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई राजकुमार ने उसकी पत्नी प्रीति उर्फ विनीता के खिलाफ घरेलू विवाद में आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच ...