सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम से देश भर के संबद्ध पांच हजार मदरसों के उलेमा 27 अक्टूबर को दीनी तालीम को ओर अधिक बेहतर बनाने के लिए मंथन करेंगे। इस दौरान कुल हिंद राब्ता-ए-मदारिस इस्लामिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर संस्था में तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस्लामी तालीम को बनी दारुल उलूम की कुल हिंद राब्ता-ए-मदारिस इस्लामिया के तत्वावधान में 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन में मदरसों के संचालन में आ रही चुनौतियां, मदरसों के दस्तावेज और लेखा जोखा आदि दुरुस्त रखने समेत मदरसों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: दारुल उलूम के नाम से इंटरनेट मीडिया पर चल रहे फर्जी अकाउंट साथ ही सम्मेलन में मदरसा शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए ...