देवबंद (सहारनपुर), जनवरी 1 -- दारुल उलूम में अब कक्षा एक से कक्षा तीन के बाहरी तलबा (छात्रों) को दाखिला नहीं दिया जाएगा। हालांकि इन कक्षाओं में स्थानीय तलबा को प्रवेश के लिए विशेष छूट रहेगी। मौलाना हुसैन हरिद्वारी ने बताया कि इस नई व्यवस्था में देवबंद निवासी छात्रों और संस्था में कार्यरत उस्ताद एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए इन कक्षाओं में प्रवेश की लिए पहले की तरह व्यवस्था रहेगी। इस्लामी शिक्षा प्राप्त करने को दारुल उलूम प्रवेश को तलबा की बढ़ती संख्या को नियंत्रण करने एवं शिक्षा व्यवस्था को मजबूर करने के लिए प्रबंधतंत्र ने नए सत्र में प्रवेश के लिए अभी से घोषणा कर दी है। संस्था की एकेडमिक काउंसिल ने बैठक के बाद निर्णय लिया है कि संस्था में अरबी की छोटी कक्षाओं में बाहरी छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुझे बचा लो यह लोग....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.