सहारनपुर, फरवरी 24 -- दारुल उलूम के फतवा जारी करने वाला विभाग (इफ्ता विभाग) में बड़ा फैरबदल किया गया है। संस्था की सुप्रीमो कमेटी मजलिस-ए-शुरा ने विभाग के मुफ्ती मौलाना जैनुल इस्लाम को विभाग का सदर मुफ्ती नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी दी है। मौलाना मुफ्ती जैनुल इस्लाम कासमी 18 वर्षों से दारुल उलूम में कार्यरत हैं। बीते दिनों हुई संस्था में हुई सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शुरा की बैठक में इफ्ता विभाग में सदर मुफ्ती के पद को लेकर चर्चा हुई थी। इसमें बताया गया था कि सदर मुफ्ती मौलाना मुफ्ती हबीबुर्रहमान खैराबादी बीमारी के चलते जिम्मेदारी संभालना में असमर्थ हो रहे हैं। जिसके बाद बैठक में कई नामों पर चर्चा के बाद शूरा सदस्यों ने मुफ्ती जैनुल इस्लाम के नाम पर सहमति प्रदान की थी। मंगलवार को मुफ्ती जैनुल इस्लाम ने इफ्ता विभाग की जिम्मेदारी संभाल ली है। दारुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.