सहारनपुर, जुलाई 28 -- देवबंद, संवाददाता। दारुल उलूम की सुप्रीम पॉवर कमेटी मजलिस-ए-शुरा की वार्षिक बजट बैठक में कर्मचारियों के वेतन वृद्धि समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जबकि मियां अंजर हुसैन के इंतकाल के बाद रिक्त हुए शूरा सदस्य के पद पर नए नाम का चयन अगली बैठक तक टाल दिया गया। शनिवार से सोमवार तक पांच सत्रों में चली बैठक में संस्था के विभिन्न विभागों की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। गेस्ट हाउस में हुई बैठक में शिक्षा, निर्माण, लेखा तथा संगठन एवं विकास विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपनी रिपोर्ट पेश की।

बैठक की चर्चा शूरा सदस्यों ने आवश्यक निर्देश और संशोधन के साथ इन्हें मंजूरी दी। निर्माण कार्यों पर प्रशासन की रोक के चलते बजट में इस बार मामूली वृद्धि की गई। बैठक में संस्था के विकास संबंधी मुद्दों और पिछली बैठक के प्रस्तावों पर भी चर्चा कर उन...