सासाराम, सितम्बर 5 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। दारानगर गांव में दो किशोरों के बीच हुई बहस के बाद दो परिवारों में मारपीट हो गई। घटना में लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें कुल सात लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...