सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर। विकासखंड खैराबाद की ग्राम पंचायत दारानगर में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन, बोरिंग, सोलर पैनल और बोरिंग कक्ष का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन तीन वर्षों से पानी की टंकी का निर्माण पूरा नहीं होने से घरों में कनेक्शन देने का कार्य नहीं किया गया है। आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने अधूरा कार्य पूरा करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...