विकासनगर, जून 3 -- दारागाड खड्ड के काल्थी-ब्यूलोग छानी क्षेत्र में पुलिया निर्माण नहीं होने से आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को हर वर्ष बरसात के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान खड्ड के उफान पर आने से ग्रामीणों का अपने खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय ग्रामीण अर्जुन सिंह, मातवर सिंह, रणवीर सिंह, हुकुम सिंह, भवान सिंह, नेपाल सिंह, विरेंद्र सिंह और खुशीराम ने बताया कि दारागाड खड्ड के दूसरे छोर पर उनकी करीब 15 हेक्टेयर कृषि भूमि स्थित है, जहां वे वर्ष भर खेती कर अपनी आजीविका चलाते हैं। खड्ड पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बरसात के दिनों में उन्हें अपनी पकी हुई फसलों को खेतों से ...