प्रयागराज, मार्च 29 -- दारागंज में शनिवार तड़के सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) उड़ने से बिजली गुल हो गई। सुबह अचानक बिजली जाने से लोग परेशान हुए। पानी की समस्या हो गई। लोगों ने बिजली विभाग को कॉल करना शुरू किया तो एक घंटे के बाद राहत मिली। दूसरी सप्लाई से संबंधित मोहल्लों में बिजली आपूर्ति दी गई, लेकिन इसके बाद दोपहर में तीन घंटे का ब्लॉक लिया। दोपहर में डेढ़ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक आपूर्ति बाधित करके सीटी मरम्मत का काम किया। इस दौरान दारागंज के बक्शी बांध, पूराना एसटीपी और नए एसटीपी से संबंधित मोहल्लों में बिजली गुल रही। इससे पूर्व शुक्रवार आधी रात को रीवा रोड पर 11केवी का ब्रेक डाउन हो गया। इससे संबंधित मोहल्लों में रात भर लाइट गुल रही। शनिवार सुबह आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। इसी तरह धूमनगंज के न्याय नगर में आधा घंटा बिजली ग...