प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से रंगपर्व के दौरान दारागंज में महानिर्वाणी अखाड़े के पास दमकल युद्ध का आयोजन किया गया। एक दर्जन से अधिक योद्धा सतरंगी रंगों की वर्षा के लिए अपने-अपने दमकल के साथ युद्ध में शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय की अगुवाई में योद्धाओं ने आमने-सामने दमकल में हरे रंग को छोड़कर अन्य रंगों को अपने दमकल में लैस किया और एक-दूसरे के ऊपर रंगों की वर्षा करने लगे। डीजे की धुन पर बजते होली गीतों के बीच हर कोई रंगों में मस्त होता हुआ दिखाई दिया। युद्ध के दौरान अबीर-गुलाल लगाकर उधर से गुजरने वाले लोगों को रंगपर्व की बधाई दी गई। दमकल युद्ध में पं. भक्तराज पांडेय, सुभाष वैश्य, दिनेश शर्मा, पिंटू शुक्ल, योगराज शास्त्री, पवन यादव, प्रभुराज पांडेय, मन्नु, बादल, आर्यन, प्रकाश, पुष्प...