घाटशिला, जून 17 -- गालूडीह स्वर्णरेखा बराज डैम से ओडिशा जाने वाली दायीं मुख्य नहर के 0 से 56 किलोमीटर हिस्से में कई स्थानों पर लाइनिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। दिगड़ी क्षेत्र में दो जगह नहर की लाइनिंग ध्वस्त होने से इसकी खराब स्थिति उजागर हुई है। हालांकि फिलहाल पानी के प्रवाह में कोई बाधा नहीं है, लेकिन अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने पर क्षति बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अधीक्षण अभियंता रविकांत चौधरी ने बताया कि नहर की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए 5.26 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। इसके लिए निविदा जारी की गई है और संवेदक चयन की प्रक्रिया जारी है। यह भी पढ़ें- उड़ीसा ने खेती को लेकर 80 क्युमक पानी की मांग रखी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...