घाटशिला, जून 18 -- गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह स्वर्णरेखा बराज से ओडिशा जाने वाली दायीं मुख्य नहर के 0 से 56 किलोमीटर तक के हिस्से में कई स्थानों पर नहर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। दिगड़ी क्षेत्र में दो स्थानों पर नहर की लाइनिंग ध्वस्त हो गई है, जो इसकी वास्तविक स्थिति को दर्शाती है। एक ओर ओडिशा सरकार ने नहर परियोजना के लिए झारखंड सरकार को अपनी हिस्सेदारी की लगभग 80 प्रतिशत राशि उपलब्ध करा दी है, वहीं दूसरी ओर नहर की जर्जर स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। पानी की आपूर्ति शुरू होने के बाद कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर लाइनिंग टूटने की घटनाएं सामने आई हैं। यह भी पढ़ें- दायीं नहर में 0-56 किलोमीटर में कई जगह कैनाल की लाइनिंग ध्वस्त,1 जुलाई से दायीं नहर से उड़ीसा को जाएगा पानी हालांकि, विभाग का दावा है कि वर्तमान स्थिति में पानी के प्रवाह में किसी...