भभुआ, अप्रैल 1 -- एसडीपीओ की कार्यशैली से पुलिस अफसरों को सीख लेनी चाहिए सीख : एसपी एसडीपीओ के रिटार्यड होने के बाद शहर में समारोह पूर्वक दी गयी विदाई (मोहनियां पेज) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसडीपीओ मनोरंजन भारती के सेवानिवृत होने के बाद शहर के एक होटल में मंगलवार की रात विदाई समारोह आयोजित हुआ। डीएम नितिन कुमार सिंह ने कहा कि मनोरंजन भारती अपने दायित्वों का कर्मठता के साथ निर्वहन करने वाले व्यक्ति हैं। उनकी अच्छी कार्यशैली नने को मिली है। इनके यहां से जाने से कैमूर पुलिस को क्षति होगी। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने कहा कि यहां के पुलिस अफसर व जवानों को एसडीपीओ की कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए। आमजनों व विभाग के लोगों से एसडीपीओ अच्छे ढंग से मिलते थे। उन्होंने अफसर व जवानों से कहा कि एसडीपीओ की अच्छी बातों को आत्मसात करें। एसपी ने उनके उज्वल भव...