अल्मोड़ा, मार्च 24 -- गंगोलीहाट। नगर में आंबेडकर पार्क का लोकार्पण हुआ।‌ दायित्वधारी नारायण राम आर्य ने पार्क का विधिवत लोकार्पण करते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बाद में उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर आमजन, व्यापारियों के साथ बातचीत भी की। दायित्वधारी ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है । कहा कि बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...