दामोदर पुल पर मवेशियों के जमावड़ा से परेशानी
बोकारो, जून 24 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा-बोकारो स्टील सिटी को जोड़ने के लिए बने दामोदर पुल पर मवेशियों का जमावड़ा रहने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। आने-जाने वालों को इससे काफी परेशानी होती है। प्रतिदिन हजारों लोग इस पुल होकर बाइक व चरपहिया से सफर करते हैं। दुगदा के बुढ़ीडीह के निकट दामोदर नदी के इस पुल पर हर दिन दर्जनों गाय, बैल व अन्य पशु बीच मार्ग पर बैठे रहते हैं। दिन में तो राहगीरों को इसका अंदाजा लग जाता है पर रात में बहुत दिक्क्त होती है। पुल के बीचो बीच मवेशियों के बैठे रहने से रास्ता नहीं मिल पाता। सबसे खराब दशा तो चरपहिया वालों की होती है। हार्न बजाने के बाद भी मवेशी टस से मस नहीं होते। बताया गया है कि आसपास के गांवों के सारे मवेशी वहीं पर आकर बैठ जाते है। इस पुल पर मवेशियों के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.