धनबाद, मार्च 16 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। दामोदर नदी के कालीमेला व विनोद पुल पर रविवार को जोड़ापोखर क्षेत्र के सुमित बाउरी के नेतृत्व में युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। पिकनिक के लिए मशहूर इस इलाके में अक्सर लोग प्लास्टिक की प्लेट, शराब की बोतलें और अन्य कचरा फेंक देते है। जिससे नदी का पानी दूषित हो रहा है। स्थानीय महिलाओं की समस्या को देखते हुए जोड़ापोखर के सुमित बाउरी ने युवाओं को एकजुट कर सफाई अभियान शुरू किया। सफाई अभियान के बाद जहां पहले कचरे का ढेर था। वहां अब साफ वातावरण दिखाई देने लगा। स्थानीय लोगों ने युवाओं की पहल की सराहना की, वहीं सुमित बाउरी ने पिकनिक मनाने वालों से क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.