मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिजली आपूर्ति की स्थिति एकबार फिर चरमराई हुई है। अमूमन रोजाना कहीं न कहीं ऐसा आलम देखने को मिल रहा है। कहीं शटडाउन तो कहीं ट्रिपिंग समस्या बनी हुई है। सोमवार अपराह्न शहर के दामोदरपुर इलाके में करीब ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। इस बाबत पूछने पर जेई पूजा भारती ने कहा कि एमआईटी 33 केवी का मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। इसके लिए सुबह में आपूर्ति बंद हुई थी। उसके बाद फिर एक-डेढ़ घंटे के लिए चालू हुई थी, मगर दामोदरपुर एरिया में भी काम कराना जरूरी था। बिजली तारों को छूने वाले पेड़ों की टहनियों की कटाई करानी थी। इसीलिए बिजली की आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी। विद्युत शक्ति उपकेंद्र खबड़ा ने बताया है कि 11 केवी खबड़ा फीडर से आपूर्ति मंगलवार अपराह्न 12:30 बजे से 2:30 बजे तक बाधित रहेगी। इस तरफ भी पेड़ों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.