मथुरा, मार्च 7 -- मथुरा। दामोदरपुरा के समीप रोड पर शव रख कर जाम लगाने वाली भीड़ द्वारा थानाध्यक्ष बलदेव से धक्का मुक्की के साथ ही हमला करने, मारपीट करने आदि के आरोप में तीन नामजद व करीब 20 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस नामजदों की तलाश के साथ ही वीडियो के माध्यम से अज्ञात महिला पुरुषों की पहचान कर रही है। बताते चलें कि 23 फरवरी की रात गांव दामोदरपुरा निवासी हरिओम की मजदूरी के रुपयों का तकादा करने पर गांव के कल्ला निषाद ने साथियों के साथ मिल डंडा, सरिया मारपीट कर हत्या कर दी थी तो उसका साथी मनोज गंभीर रूप से घयाल हो गया था। उसकी बुधवार रात आगरा में उपचार के दौरान मौत होने पर गुरुवार शाम शव लाकर गांव के सामने रोड पर शव रख कर जाम लगाते हुए हंगामा किया गया था। इस दौरान अधिकारियों से मिलने जा रहे थान...