मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, वसं। दामोदरपुर और बैरिया फीडर में गुरुवार को साढ़े चार घंटे तो कांटी फीडर में डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अर्बन-1 डिवीजन के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि एमआईटी के अंतर्गत दामोदरपुर फीडर में ब्रेकर बदलने के लिए सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक 11 केवी बस स्टैंड, 11 केवी दामोदरपुर, 11केवी बैरिया फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे अयाची ग्राम, सरस्वती नगर, कोलुहा, जगदंबा नगर, आदर्श ग्राम, मिठनसराय रोड, चकमुरमुर, राहुल नगर, लक्ष्मी नगर, सोनबरसा इत्यादि इलाका में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भगवानपुर के जेई सतीश कुमार ने बताया कि सुबह 11:30 बजे से 01:00 बजे तक कांटी फीडर में मेंटेनेंस हेतु विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे डुमरी, गंगा यादव चौक, प्रोफेसर कॉ...