बोकारो, जुलाई 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के महासचिव एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने झारखंड आंदोलन के संघर्षशील योद्धा तथा आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता दामू बानरा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दामू बानरा के निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा आघात पहुंचा है और झारखंड आंदोलन ने अपना एक समर्पित सिपाही खो दिया है। अपने शोक संदेश में डॉ. महतो ने कहा कि दामू बानरा ने अपना पूरा जीवन झारखंड आंदोलन, झारखंडी अस्मिता की रक्षा और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने आजसू पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- झारखण्ड आंदोलनकारी सह आजसू के संस्थापक सदस्य दामू बानरा का निधन वे एक कर्मठ कार्यकर्ता, दूरदर्शी चिंतक और संगठन के मजबूत स्तंभ थे। ...