दामुचक में दो पक्षों के बीच मारपीट
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक चौक पर स्थित एक भूंजा दुकान में शनिवार शाम खरीदी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जाता है कि भूंजा दुकानदार और एक स्थानीय हॉस्टल के छात्र के बीच किसी बात को लेकर बकझक शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हॉस्टल के अन्य छात्र भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। बीच सड़क पर हुई इस मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, सभी उपद्रवी युवक वहां से भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.