रांची, मार्च 22 -- रांची। प्रमुख संवाददाता सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड चूना भट्ठा रोड नंबर दो में रहने वाली शांति देवी नाम की महिला को दंपति ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। बिना वजह की गई मारपीट में शांति देवी के शरीर के विभिन्न अंगों में अंदरूनी चोट लगी है। मारपीट करने वाले शांति देवी के समधि और समधन हैं। इस मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर मुड़ला पहाड़ के पास रहने वाले श्यामलाल और उसकी पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।बताया गया है कि शांति देवी की बेटी झुनकी कुमारी की शादी श्यामलाल के पुत्र विनय साव के साथ 11 साल पहले हुई थी। सूचक का दामाद दिल्ली में रहकर सेनेटरी फीटिंग का ठेका लेकर काम कराता है। इस दौरान शांति की बेटी मायके में ही रह रही थी। पिछले दिन शांति का दामाद रांची लौटा था। इसकी जानकारी होने पर वह दामाद से मिलने व हालचा...