समस्तीपुर, फरवरी 25 -- वारिसनगर, । सुसराल आए एक दामाद के साथ छतनेश्वर पंचायत के सरपंच द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और लूटपाट करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरपंच दिगंबर राय समेत कई लोगों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में खानपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर घाट निवासी विक्रम कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने सुसराल छतनेश्वर वार्ड 1 निवासी प्रेमलाल सहनी के घर आए हुए थे। इसी दौरान वह अपने साले के साथ बाइक से चारों मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में छतनेश्वर मोड़ के पास एक गाड़ी खड़ी थी, जहां उन्हें रोक लिया गया। आरोप है कि सरपंच दिगंबर राय ने गाली गलौज करते हुए पैसे जमा नहीं करने की बात कही। जब विक्रम कुमार ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए सलट लेने की बात कही तो वह आग ब...