उरई, मार्च 29 -- जालौन। दामाद रिश्तेदारों द्वारा बेटी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मध्यप्रदेश के जिला भिंड के गोहद थाना क्षेत्र निवासी पिता हरीशंकर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी कृष्णा के साथ किया था। दामाद बेटी के साथ अक्सर किसी न किसी बात को लेकर पिटाई कर देता है। जिससे बेटी परेशान रहती है। अब तो उसकी सास और ननदोई राजेश ने भी उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया है। आरोप लगाया कि बीती 13 मार्च को पति सास और ननदोई ने मिलकर बेटी की पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पिटाई में बेटी का एक दांत भी टूट गया है। अभी जब वह बेटी के पास गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई है। पि...