लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- गांव मगरेना में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने मायके फोन कर माता-पिता और भाई को घर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर लात घूंसों से पिटाई करते हुए पति की गर्दन पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर लखीमपुर रेफर किया है। मगरेना गांव निवासी रामकुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके बेटे पवनेश की शादी कुछ दिन पहले जिला शाहजहांपुर के थाना पुवांया के गांव बख्तावरपुर में दीपांजलि के साथ हुई थी। दोनों में आपसी कहासुनी होते होते बात हाथापाई में बदल गई थी। जिसको लेकर शनिवार को पत्नी ने अपने मायके फोन कर पिता जितेंद्र, मां मीरा और भाई कमलेश को घर बुला लिया। सभी ने एक राय होकर पवनेश की...