सहारनपुर, दिसम्बर 12 -- सहारनपुर के कोतवाली नगर निवासी मोहल्ला चौन्ताला निवासी अपने ही दामाद पर किसी अन्य शादीशुदा स्त्री के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। पुलिस ने देवबंद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी दामाद सहित एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। सहारनपुर के थाना नगर कोतवाली निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिखा का विवाह देवबंद स्थित मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी विक्रांत के साथ किया था। आरोप है कि बीते चार वर्षो से दामाद का किसी शादी-शुदा एवं बच्चों वाली महिला शबनम के साथ अवैध संबंध चल रहा है। जिसके चलते वह अक्सर कई-कई दिनों तक घर से बाहर भी रहता है। पत्नी शिखा के टोकने पर विक्रांत का रवैया अब बदलने लगा है। आरोप है कि कई बार समझाने के बाद भी दामाद विक्रांत अपनी पत्नी शिखा के साथ मारपीट करता रहता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.