लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, संवाददाता। कैसरबाग इलाके में बुजुर्ग महिला ने दामाद पर दस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।कैसरबाग घसियारी मंड़ी निवासी शिवा ने बताया कि बीते 5 जनवरी को उनका पॉलिसी का पैसा आया था। पीड़िता के बैंक अकाउंट में 11 लाख से अधिक रुपये थे। किन्हीं कारणों से उन्होंने अपनी बेटी सोनी सोनकर के बैंक अकाउंट में 11 लाख रुपये कुछ दिनों के लिए ट्रांसफर किए थे। 9 जनवरी को सोनी ने पीड़िता को एक लाख रुपये लौटाए। 22 जनवरी को सोनी का देहांत हो गया। तेरहवीं के बाद पीड़िता ने दामाद राजेंद्र नगर निवासी बैजनाथ से रुपये मांगे। आरोप है कि बैजनाथ टालमटोल करने लगा। कॉल करने पर आरोपित ने जानमाल की धमकी दी।---------अधिवक्ता के क्लर्क पर किया रिवाल्वर की बट से वारलखनऊ,संवाददाता।वजीरगंज इलाके में अधिवक्ता ने चैंबर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। बी...