मेरठ, मार्च 23 -- गांव लाला मोहम्मदपुर में एक युवक परिवार वालों के साथ पहुंचा और अपने ससुर, साले के साथ मारपीट की। इस दौरान युवक ने ससुर का अंगूठा चबाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कंकरखेड़ा थाना इलाके के गांव लाला मोहम्मदपुर के रहने वाला आजाद रविवार को बेटी मुस्कान व अन्य परिवार के सदस्यों को लेकर थाने पर पहुंचा। बताया कि तीन साल पहले बेटी मुस्कान की शादी गुलावटी के रहने वाले गुफरान पुत्र जाहिद के साथ की थी। गुफरान से उनकी बेटी मुस्कान के एक डेढ़ साल की बेटी है। आरोप है कि ससुराल वाले मुस्कान को आए दिन दहेज की मांग को लेकर परेशान करते आ रहे थे और उसके साथ मारपीट करते थे। तीन महीने पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.