वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 28 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर ब्लैकमेलिंग किए जाने का मामला सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सहारनपुर में एक युवक के बहनोई ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवक की मां की अश्लील तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। दामाद ने ही सास की अस्लील तस्वीरें बनाईं और फोटो ऑनलाइन पोस्ट कर दीं। इसके बाद दामाद ने उन्हें ब्लैकमेल किया, रुपयों की मांग की और जान से मारने की धमकी भी दी। युवक ने बताया कि आरोपी बहनोई तस्वीरें वायरल करने के बाद युवक को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांग रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तो उनके आदेश पर मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में ...