आगरा, मई 17 -- सदर क्षेत्र निवासी वृद्धा ने अपने दामाद, समधन और अन्य लोगों पर साजिश कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी कार बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित प्रकाश कुमारी निवासी न्यू सुरक्षा विहार रोहता सदर की तहरीर पर पुलिस ने उनके दामाद, समधन सहित चार पर मुकदमा लिखा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने वर्ष 2019 में एस क्रॉस स्मार्ट हाइब्रिड कार खरीदी थी। जिसकी किस्तें उनके पेंशन खाते से नियमित कट रही थीं। आरोप है कि जनवरी 2026 में उनके दामाद सुशांत यादव और समधन पुष्पा देवी कार को जरूर बताकर मांग कर ले गए। लेकिन, बाद में वापस नहीं की। यह भी पढ़ें- विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, सात पर केस आरोप है कि फरवरी 2026 में आरोपितों ने आधार कार्ड, पैनकार्ड और अन्य दस्तावेजों में कथित रूप से फोटो बदल कर फर्जी कागजात तैयार कराए। जिनके आधार पर खुद क...