रुद्रपुर, जून 8 -- मयंक त्यागी, किच्छा। पत्नी को मायके से लेने आए दामाद ने विवाद के बाद ससुर, साले और साली पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, वार्ड-18 सिरौली निवासी उस्मान पुत्र इब्राहिम ने अपनी पुत्री शब्बो का निकाह चार वर्ष पूर्व फरीदपुर, बरेली यूपी निवासी युवक से किया था। बताया जा रहा है कि पहले तीन तलाक के मामले के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन दोबारा विवाद होने पर शब्बो पिछले तीन माह से अपने मायके में रह रही थी। यह भी पढ़ें- दामाद ने धारदार हथियार से ससुर, साले और साली पर किया हमला शनिवार को दामाद पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था, लेकिन मायके पक्ष ने उसे अपने माता-पिता के साथ आने को कहा। रविवार को वह बिन...