दरभंगा, मार्च 23 -- बेनीपुर। आपसी रंजिश को लेकर बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवटोलिया बेनीपुर में दामाद ने ससुर सहित तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल किया। बहेड़ा पुलिस ने पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात की। बेनीपुर नवटोलिया निवासी अमरनाथ झा के दामाद हावीडीह निवासी श्याम सुंदर राय रविवार को पत्नी से मोबाइल पर बातचीत में बहस होने पर ससुराल पहुंचकर मारपीट करने लगा। बीच-बचाव में पहुंचे ससुर अमरनाथ सहित तीन लोगों को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर बहेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया तथा घायलों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने कहा कि श्याम सुन्दर राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज ...