लखनऊ, मार्च 18 -- - प्रेम विवाह की नारजगी बनी कत्ल की वजह, आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछलखनऊ, संवाददाता। आशियाना सेक्टर आई में मंगलवार रात हुई 32 वर्षीय विष्णु यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित ससुर अधिवक्ता तीरथराज सिंह, चार बेटियों, भाई और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम में सिर की हड्डी टूटने और अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस की पूछताछ में विष्णु की पत्नी साक्षी ने बताया कि पति की मौत का कारण हमारा प्रेम विवाह है। प्रेम विवाद से पिता और परिवारीजन नाराज थे। विवाद के दौरान पापा और बहनें पति को पीट रहे थे। बचाने दौड़ी तो दो बहनों ने हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दो अन्य बहनों और पापा ने मिलकर पति को मार डाला।एसीपी कैंट अभय प्रताप म...