लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के आशियाना कोतवाली क्षेत्र में दामाद की बर्बर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी सास-ससुर और उनकी चारों बेटियों को बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मृतक के पिता की नामजद तहरीर पर दर्ज मुकदमे में फरार चचिया ससुर की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के अनुसार, सेक्टर-आई निवासी अधिवक्ता तीरथराज सिंह अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ रहते हैं। उनकी एक बेटी साक्षी सिंह ने प्रतापगढ़ निवासी युवक विष्णु यादव से प्रेम विवाह किया था और दोनों ससुराल में ही रह रहे थे। परिवार इस प्रेम विवाह से पहले से ही नाराज चल रहा था।17 मार्च की रात को हुई वारदातविष्णु अपनी पत्नी साक्षी और डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी के साथ 17 मार्च की शाम ससुराल...