बिहारशरीफ, मई 6 -- चंडी प्रखंड के कुरथिया गांव में स्कूल भवन निर्माण का मामला सरकारी अमीन की नापी में हुआ गोरखधंधे का खुलासा फोटो : चंडी स्कूल-चंडी प्रखंड के कुरथिया मध्य विद्यालय का भवन। चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के कुरथिया मध्य विद्यालय का भवन निर्माण किया जा रहा है। विवाद के बाद बुधवार को सरकारी अमीन की नापी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, भवन निर्माण के लिए ग्रामीण ने जमीन दान की थी। इस जमीन को छोड़कर पास के दूसरे प्लॉट पर भवन का निर्माण करा दिया गया। यह भी पढ़ें- भोजा मध्य विद्यालय का बदल गया नाम प्रशासनिक लापरवाही इस प्रकरण ने शिक्षा विभाग व स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। गांव के सुनील राम व इनके परिजनों ने दावा किया किया था कि उनकी जमीन पर भवन का निर्माण करा दिया गया है। विवाद के बाद बुधवार को जमीन की...