दान उत्सव में 45 यूनिट रक्तदान, मरीजों के लिए जुटाया जीवन
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- दान उत्सव के अवसर पर लोहिया संस्थान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 45 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। कार्यक्रम का आयोजन इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ ट्रांसगोमती, डिस्ट्रिक्ट 312 डी ने रॉबिन हुड आर्मी लखनऊ चैप्टर और लघु उद्योग भारती के सहयोग से किया। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह और ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुब्रत चंद्र के निर्देशन में शिविर हुआ। निदेशक ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के ऐसे प्रयास लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। डॉ. सुब्रत चंद्र ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने वाला उपहार है। इनर व्हील क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रीता मित्तल ने रक्तदान के महत्व पर जागरूक किया। क्लब अध्यक्ष एवं लोहिया संस्थान की दंत विभाग की डॉ. शैली महाजन ने कहा कि रक्तदान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.