दाना फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
संभल, जून 18 -- ना धनारी पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो वांछित आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए दो बिजली के मोटर भी बरामद किए हैं। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी अनय प्रताप सिंह पुत्र रोहिताश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मंगलवार रात उनकी दाना फैक्ट्री में चोरी हो गई। चोर फैक्ट्री से दो बिजली के मोटर, एक इनवर्टर, दो बैटरियां तथा 35 एमएम केबल का बंडल चोरी कर ले गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अजयपाल, ठाकुर सिंह कुशवाह, हरीश उर्फ टुला और मोहित निवासी भिरावटी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- दाना फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरीश उर्फ ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.