आरा, मार्च 14 -- आरा, निज प्रतिनिधि। आने वाले गर्मी के मौसम के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली आवाजाही को देखते हुए रेलवे की ओर से दानापुर से पुणे और मुंबई के बीच समर स्पेशल का परिचालन करने का फैसला किया गया है। गाड़ी संख्या 01449/50 पुणे-दानापुर समर स्पेशल का परिचालन आगामी एक अप्रैल से 15 जुलाई तक कुल 106 फेरे के लिए किया जाएगा, जो प्रतिदिन पुणे से 15.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन एक बजे आरा जंक्शन रुकती हुई 02.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में इसका परिचालन तीन अप्रैल से 17 जुलाई तक प्रतिदिन दानापुर से सुबह 05.00 बजे खुलकर 05.30 बजे आरा जंक्शन रुकती हुई अगले दिन पुणे करीब 18.15 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01143/01144 लोकमान्य तिलक दानापुर समर स्पेशल का परिचालन आगामी एक अप्रैल से 15 जुलाई तक कुल 106 फेरे के लिए चलेगी, जो प्रतिदिन लोकमान्य...