दानापुर साहिबगंज इंटरसिटी पर दो युवकों ने की पत्थरबाजी
भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बुधवार की सुबह 11.30 बजे परबत्ती के पास कुछ देर के लिए रुकी दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी ट्रेन पर स्मैक पी रहे दो युवकों ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया। इसमें पीरपैंती के रहने वाले यात्री कमल कुमार यादव घायल हो गया। पत्थर यात्री के बांह में जाकर लग गई थी। पत्थर लगते ही यात्री बेसुध होकर ट्रेन में ही गिर गया। अन्य यात्रियों के द्वारा उन्हें पानी का छींटा देकर होश में लाया गया। ट्रेन में यात्रियों ने बताया कि ट्रेन कुछ देर के लिए भागलपुर स्टेशन से पहले परबत्ती के समीप रुकी थी। पहले से दो युवक पटरी किनारे बैठकर स्मैक पी रहे थे। ट्रेन के रुकते ही दोनों युवक ट्रेन पर पत्थर फेंकने लगे। जब तक यात्री कुछ समझ पाते, तब तक कई यात्रियों को पत्थर लग चुका था। यात्रियों ने बताया कि युवक काफी नशे में लग रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.