पटना, फरवरी 25 -- दानापुर पुलिस ने लेखानगर अशोकपुरी में नवविवाहिता रवीना का शव शौचालय के वेंटिलेटर से दुपट्टा के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रवीना के पति मोहित कुमार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ में जुटी है। रवीना ने 10 फरवरी 25 को गांव के ही मोहित कुमार से प्रेम विवाह की थी। वह छपरा के दाउदपुर बड़वा निवासी संग्राम प्रसाद की पुत्री थी। शादी के बाद दोनों अशोकपुरी में किराये के मकान पर रहते थे। दो दिन पहले मोहित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव हुआ था। मंगलवार को जब लौटा तो कमरे को दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर मोहित अंदर गया। तो शौचालय के वेंटिलेटर से दुपट्टे के सहारे रवीना का शव लटका हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.